ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

अवैध खनन में 30 करोड़ के SHIP का हो रहा था इस्तेमाल, हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के इशारे पर काम करता था पोत

DESK: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर ईडी ने शिकंजा कसा है। वही मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ

अवैध खनन में 30 करोड़ के SHIP का हो रहा था इस्तेमाल, हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के इशारे पर काम करता था पोत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर ईडी ने शिकंजा कसा है। वही मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने 30 करोड़ रुपये का एक पोत जब्त किया है। जिसका इस्तेमाल अवैध खनन के लिए लिए होता था। पंकज मिश्रा के इशारे पर यह पोत काम करता था। 


अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर पोत को ईडी ने जब्त किया है। एम.वी. इंफ्रालिंक-3 नामक इस पोत को बिना किसी परमिट के अवैध रूप से चलायी जा रही थी। इस पोत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। वही पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी 19 जुलाई को हुई थी।


ईडी ने पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक अकाउंट से 11.88 करोड़ रुपये सीज किए थे। ईडी ने 30 करोड़ रुपये का एक पोत जब्त किया है। जिसका इस्तेमाल अवैध खनन के लिए लिए होता था। पंकज मिश्रा के इशारे पर यह पोत काम करता था। 


पंकज मिश्रा को रिमांड पर लेने के बाद अब मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को भी पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। साहिबगंज में 100 करोड़ के अवैध कारोबार की जानकारी मिली है। ईडी की एक टीम फिलहाल साहिबगंज में कैंप कर रही है। ईडी ने पिंटू के नाम से आवंटित पत्थर खदान का भी जायजा लिया। ईडी की कार्रवाई के बाद से ही वहां काम बंद है। बताया जाता है कि क्रशर व्यवसाय में भी मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का पैसा लगा हुआ है।