ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

अब अपराध करके दूसरे राज्यों में नहीं छिप पाएंगे बदमाश, रांची पुलिस ने बनाया फुलप्रूफ प्लान

RANCHI: झारखंड में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर दूसरे राज्य भाग जाते है. इसलिए अब सरे राज्य भागने वाले अपराधियों पर अब पुलिस नकेल

अब अपराध करके दूसरे राज्यों में नहीं छिप पाएंगे बदमाश, रांची पुलिस ने बनाया फुलप्रूफ प्लान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर दूसरे राज्य भाग जाते है. इसलिए अब सरे राज्य भागने वाले अपराधियों पर अब पुलिस नकेल कसेगी. पुलिस ऐसे अपराधियों को उन राज्यों में जाकर उन्हें घरों में इश्तेहार चिपकाएगी, साथ ही उन्हें दबोच कर रांची लाएगी. 


इसके लिए झारखंड पुलिस पूरी तैयारी कर ली है जिसके लिए रांची पुलिस ने स्पेशल-29 का गठन किया है. स्पेशल टीम को राज्य के हिसाब से छह जोन में बांटा गया है. इसमें कुल 29 SI रैंक के अफसरों को शामिल किया गया है. इस टीम को थानों में जितने भी लंबित वैसे मामले जो दूसरे राज्यों से जुड़े हुए हैं, उसका निष्पादन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है.


बता दें इस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि IT एक्ट, हत्या, लूट, ठगी से जुड़े मामलों का ही निष्पादन करेंगे. और उसकी संचिका संबंधित थानों से लेंगे. SSP ने टीम के सदस्यों को सख्त निर्देश दिया है कि लंबित मामलों को हर हाल में निर्धारित समय में निष्पादित करें. ऐसा नहीं करने पर संबंधित टीम के सदस्यों पर कार्रवाई भी की जाएगी.


इसके लिए जोन वन में उत्तर प्रदेश को रखा गया है, दूसरे जोन में बिहार के 30 जिलों को शामिल किया गया है. तीसरी जोन में पश्चिम बंगाल को रखा गया है. चौथी जोन में  तेलंगाना को रखा गया है. जोन पांच में उतराखंड को रखा गया है. जोन छह में गुजरात को शामिल किया गया है.

टैग्स