ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Road Accident: सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 बिहार के निवासी; स्कॉर्पियो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बिहार के रहने वाले हैं जबकि दो लोग झारखंड के निवासी है।

Road Accident
6 लोगों की गई जान
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीस से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हुई है बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के के डुमरी-गिरिडीह रोड पर स्थित लट्टकट्टो में की है।


मृतकों स्कॉर्पियो सवार चार लोग बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी रविशंकर प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे सोमेश चंद्रा, नरेश प्रसाद सिंह का 21 वर्षीय बेटा गोपाल कुमार, इसरी बाजार निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है।


वहीं हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार टुडू और धावाटांड के रहने वाले 55 वर्षीय हुसैनी मियां के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई।


हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।