देशदिल को छू लेने वाली विदाई: रिटायरमेंट के दिन हथिनी 'मालिनी' से बिछड़कर फूट-फूटकर रोने लगे वन दारोगा, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन दरोगा भारत सिंह रावत की विदाई भावुक पल में बदल गई। नौकरी के आखिरी दिन उन्होंने अपनी प्रिय हथिनी 'मालिनी' के पैर छूकर उसे गले लगाया और रो पड़े। यह मार्मिक दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।











