ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

Bihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक और 4 शिक्षक सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा। JDU ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार न्यूज
4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक और 4 शिक्षक सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को होगा। 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी और 31 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन 8 सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले चुनाव कराया जाएगा। 


नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी बीच जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गयी है।


 पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नीरज कुमार को जेडीयू ने फिर प्रत्याशी बनाया है। वही तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसे लेकर लेटर जारी किया है।

Bihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी