ब्रेकिंग
Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bihar News : काम कम, आंदोलन अधिक! बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों ने फिर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की धमकी, मंत्री को सौंपा ज्ञापन...

नागिन ने लिया अपने बच्चे की मौत का बदला!: सोते समय 9 साल के बालक को डंसा

परिजनों का कहना है कि बच्चे ने दिन में सांप के बच्चे को मारा था, जिसके बाद रात में उसे सांप ने डस लिया। हालांकि, 'बदला लेने' की बात लोक मान्यता पर आधारित है, इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
मौत का बदला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सांप के डसने से नौ वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे ने दिन में खेलते समय सांप के एक बच्चे को मार दिया था और रात में उसे सांप ने डस लिया। हालांकि, इस घटना को सांप द्वारा "बदला लेने" से जोड़ने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।


रात में सोते समय सांप ने डसा

यह घटना बागपत की कांशीराम कॉलोनी की है। मृतक अयान (9) कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मां शबनम के अनुसार, शुक्रवार रात अयान घर में सो रहा था। देर रात अचानक उसे सांप ने डस लिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने एक सांप को घर से बाहर नाली की ओर जाते हुए देखा। परिजन तत्काल अयान को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


दिन में सांप का बच्चा मारने की बात

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम अयान कॉलोनी के मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान उसने सांप के एक बच्चे को मार दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोग इस हादसे को उसी घटना से जोड़कर देख रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार सांपों द्वारा इस प्रकार "बदला लेने" की धारणा का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।


दो साल पहले पिता की भी हुई थी सांप के डसने से मौत

इस घटना ने परिवार को दूसरी बार गहरे सदमे में डाल दिया है। करीब दो वर्ष पहले अयान के पिता नदीम की भी सांप के डसने से मौत हो चुकी थी। लगातार दूसरी बार परिवार में हुई इस दुखद घटना के बाद परिजनों में भय और मातम का माहौल है। शनिवार को गमगीन माहौल में अयान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।


लोगों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में अक्सर सांप दिखाई देते हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से इलाके में विशेष अभियान चलाकर सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने, झाड़ियों की सफाई कराने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


टैग्स