ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

5 वर्षीय 'गूगल बॉय' अव्युक्त सिंह ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट 46 सेकेंड में रचा इतिहास

नोएडा के 5 वर्षीय अव्युक्त सिंह ने महज 1 मिनट 46 सेकेंड में डायनासोरों की पहचान और उनके वैज्ञानिक नाम बताकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह अव्युक्त सिंह का छठा विश्व रिकॉर्ड है।

5 वर्षीय 'गूगल बॉय' अव्युक्त सिंह ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 मिनट 46 सेकेंड में रचा इतिहास
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को नोएडा के सेक्टर-17 में रहने वाले महज 5 साल 6 महीने के अव्युक्त सिंह ने सच साबित कर दिखाया है। अपनी असाधारण याददाश्त और अद्भुत ज्ञान के दम पर अव्युक्त ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर देश का गौरव बढ़ाया है।


अव्युक्त सिंह ने महज 1 मिनट 46 सेकेंड में विभिन्न डायनासोरों की पहचान करते हुए उनके वैज्ञानिक (Scientific) नाम बिना किसी गलती के बताए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने पहले के 41 डायनासोरों की पहचान वाले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।


यह आधिकारिक रिकॉर्ड प्रयास 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था। इसके बाद 23 जून 2026 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि करते हुए अव्युक्त सिंह को प्रमाण-पत्र जारी किया। खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में यह अव्युक्त का छठा (6वां) विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले भी वह अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति के दम पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।


अव्युक्त की मां निधि शर्मा के अनुसार, बचपन से ही उनमें नई चीजों को तेजी से सीखने, समझने और लंबे समय तक याद रखने की असाधारण क्षमता रही है। यही कारण है कि वह शुरू से ही अपनी प्रतिभा के कारण शिक्षकों और आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं।


उन्होंने बताया कि अव्युक्त की इस उपलब्धि के पीछे परिवार का निरंतर सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और बच्चे की लगन व मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सही दिशा और नियमित अभ्यास ने उसकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।


आज अव्युक्त सिंह देशभर के बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि बच्चों की प्राकृतिक प्रतिभा को सही समय पर उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और मेहनत का साथ मिले, तो वे कम उम्र में भी विश्व स्तर पर इतिहास रच सकते हैं।

टैग्स