ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नहाने के दौरान बदमाश ने बना लिया था महिला का न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल कर पांच वर्षों तक करता रहा गंदा काम

DESK: ब्लैकमेलर की जाल में एक महिला ऐसे बुरे तरीके से फंसी कि राज को छिपाने के लिए उसे अपनी आबरू का सौदा करना पड़ा। पांच साल तक यौन शोषण का दंश झेलने के बाद आखिरकार एक दिन सच्चाई स

नहाने के दौरान बदमाश ने बना लिया था महिला का न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल कर पांच वर्षों तक करता रहा गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: ब्लैकमेलर की जाल में एक महिला ऐसे बुरे तरीके से फंसी कि राज को छिपाने के लिए उसे अपनी आबरू का सौदा करना पड़ा। पांच साल तक यौन शोषण का दंश झेलने के बाद आखिरकार एक दिन सच्चाई सामने आ ही गई। दरअसल, पूरा मामला यूपी के संतकबीरनगर का है, जहां एक शख्स ने नहाने के दौरान महिला का न्यूड वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच वर्षों तक उसके साथ घिनौना काम किया। जब इस बात की जानकारी महिला के पति को मिली तो उसने भी उसका साथ नहीं दिया और घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला करीब पांच साल पहले अपने घर में नहा रही थी। इसी दौरान मनोज नाम के युवक ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया था। मौका पाकर एक दिन आरोपी मनोज ने महिला का उसका न्यूड वीडियो दिखाया और उसे संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। अपनी लाज बचाने के लिए महिला ने मनोज की बात मान ली। फिर क्या था जब भी मन करता मनोज पीड़ित महिला को बुला लेता था और उसके साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम देता था।


इसी बीच किसी तरह इस बात की जानकारी महिला के पति को लग गई और एक दिन पति ने महिला को घर से निकाल दिया। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद आरोपी ने महिला को सहारा देने के नाम पर दिल्ली बुलाया और वहां भी उसके साथ मुंह काला किया। कुछ दिन बाद जब महिला से मनोज का मन भर गया तो उसे अपने घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।