ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

युद्ध के दरवाजे पर खड़े अमेरिका और ईरान, ट्रंप बोले - ईरान के 52 ठिकाने हमारे रडार पर

DESK : युद्ध के दरवाजे पर खड़े अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दे डाली है। यूएस प्रेसिडेंट ने कहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : युद्ध के दरवाजे पर खड़े अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दे डाली है। यूएस प्रेसिडेंट ने कहा है कि ईरान के 52 ठिकानों पर अमेरिका की सीधी नजर है और इन सभी ठिकानों को यूएस आर्मी ने अपने रडार पर ले रखा है। 


अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से यह बयान इराक स्थित यूएस एंबेसी और बलाद के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमले के बाद आया है। आपको बता दें कि ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद बगदाद में अमेरिकी दूतावास और बलाद एयरवेज पर ईरान समर्थक मिलिशिया रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे। 


कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान भड़का हुआ है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि कासिम सुलेमानी को मारकर अमेरिका ने दुनिया को एक आतंकी नेता से मुक्ति दिलाई है। ट्रंप ने कहा है कि सुलेमानी ने अमेरिकी लोगों के साथ साथ ईरान के भी कई लोगों को मौत की नींद सुलाया था।