ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

योगी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा.. मैं अपने भाई के लिए जान भी दे सकती हूं

DESK : उत्तर प्रदेश में कल दूसरे चरण का मतदान है. राजनीतिक पार्टियां अपना सियासी दांव पेच खेल रही हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी में दरार की बात कही थी. अ

योगी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा.. मैं अपने भाई के लिए जान भी दे सकती हूं
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में कल दूसरे चरण का मतदान है. राजनीतिक पार्टियां अपना सियासी दांव पेच खेल रही हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी में दरार की बात कही थी. अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी के एक आरोप पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि मैं अपने भाई राहुल गांधी के लिए अपनी जान दे सकती हूं और वह मेरे लिए अपनी जान दे सकता है.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के बीच "दरार" कांग्रेस को नीचे लाएगी. इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे बीच टकराव कहां है? योगी जी के दिमाग में संघर्ष और टकराव है. ऐसा लगता है कि वह भाजपा में उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदीजी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी के बीच दरार के कारण ऐसा कह रहे हैं.


दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड की टिहरी में सीएम योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कांग्रेस तो पूरे देश के अंदर डूब रही है. थोड़ा जहां वजूद था भी, वहां पर डुबोने के लिए दोनों भाई बहन पर्याप्त हैं, किसी तीसरे की जरूरत नही पड़ेगी.


इसके अलावा उन्होंने जनता से कहा कि इसलिए क्यों उस डूबते हुए जहाज में बैठेंगे. डूबते हुए जहाज में नहीं बैठना चाहिए। उसको उसके हाल में छोड़ देना चाहिए. इसके अलावा सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा था कि लिखा था कि भाई बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी.


योगी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा.. मैं अपने भाई के लिए जान भी दे सकती हूं