ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

यस बैंक के कस्टमर को मिली बड़ी राहत, इस दिन से निकाल सकेंगे पूरा पैसा

DELHI: यस बैंक के परेशान हजारों कस्टमर के लिए राहत की खबर हैं. 18 मार्च के बाद कस्टमर पहले की तरह पैसा निकाल सकते हैं. सरकार ने यस बैंक पुनर्गठन योजना को नोटिफाई कर दिया है. <

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: यस बैंक के परेशान हजारों कस्टमर के लिए राहत की खबर हैं. 18 मार्च के बाद कस्टमर पहले की तरह पैसा निकाल सकते हैं. सरकार ने यस बैंक पुनर्गठन योजना को नोटिफाई कर दिया है. 

3 अप्रैल तक लगी थी रोक

यस बैंक की आर्थिक स्थिति खराब होने पर आरबीआई ने बैंक के कस्टमर को एक माह के अंदर 50 हजार रुपए से अधिक रुपए की निकाली पर रोक लगा दिया था. यह आदेश 3 अप्रैल तक के लिए था, लेकिन इससे पहले ही लोगों को राहत मिलने वाली है. रोक के कारण हजारों कस्टमर परेशान हैं. बैंक के सामने रोज पैसा निकालने के लिए लाइन लग रही थी. जिससे अब लोगों को मुक्ति मिलेगी.  

राणा कपूर के खिलाफ कई मामले

बैंक के फाउंडर और पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज करने के बाद पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. कूपर पर डीएचएफएल पर 79 फर्जी कंपनियों और एक लाख फर्जी ग्राहकों की मदद से लगभग 13,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. यस बैंक को साल 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने शुरू किया था. बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से यस बैंक के जमाकर्ताओं को पैसे निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एटीएम से लेकर इंटरनेट बैंकिंग सेवा तक ठप बंद हो गई है.