ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर की बेटी भाग रही थी लंदन, मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

MUMBAI: यस बैंक के पूर्व सीईओ और प्रमोटर राणा कपूर की बेटी देश छोड़कर भागने की फिराक में थी. वह लंदन भागने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. रोशनी कप

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: यस बैंक के पूर्व सीईओ और प्रमोटर राणा कपूर की बेटी देश छोड़कर भागने की फिराक में थी. वह लंदन भागने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. रोशनी कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. 

शक के दायरे में हैं रोशनी

राणा कपूर का पूरा परिवार शक के घेरे में है. ऐसे में सभी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है. राणा कपूर के दामाद आदित्य के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. रोशनी पर यह भी आरोप है कि इनके पिता ने कंपनी चलाने के लिए कई सौ करोड़ रुपए यस बैंक का दिया था. 

राणा कपूर के खिलाफ कई मामले

ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत राणा कपूर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने राणा कपूर के घर की तलाशी भी ली थी. कूपर पर डीएचएफएल पर 79 फर्जी कंपनियों और एक लाख फर्जी ग्राहकों की मदद से लगभग 13,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. यस बैंक को साल 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने शुरू किया था. बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से यस बैंक के जमाकर्ताओं को पैसे निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एटीएम से लेकर इंटरनेट बैंकिंग सेवा तक ठप बंद हो गई है. खाता धारक एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं. यह तीन अप्रैल तक के लिए आरबीआई ने नियम लागू कर दिया है. बता दें कि यस बैंक की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है. इससे शेयर करीब 50 फीसदी गिर गए हैं. जिसके बाद आरबीआई ने पैसा निकालने का सीमा तय कर दिया है.