ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सोने और हीरे से बना हुआ ये है दुनिया का सबसे महंगा मास्क, करोड़ों में है कीमत

DESK : कोरोला संकट के इस काल में हर आदमी के लिए सबसे जरूरी चीज मास्क हो गई है. यदि आपको घर से बाहर निकलना है और कोरोना से सुरक्षित रहना है तो मास्क पहनकर रहिए.भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोला संकट के इस काल में हर आदमी के लिए सबसे जरूरी चीज मास्क हो गई है. यदि आपको घर से बाहर निकलना है और कोरोना से सुरक्षित रहना है तो मास्क पहनकर रहिए.

भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार और पुलिस भी लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की लगातार अपील कर रही है. मास्क बाजर में 10 रुपये से लेकर हजारों की कीमत तक की मिल रही है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे मास्क की कीमत कितनी है. 

हम आपको बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे मास्क की कीमत पूरे 11 करोड़ रुपये है. यह मास्क एक  इजरायली कंपनी बना रही है औऱ  यह दुनिया का सबसे महंगा मास्क होगा. यह सोने-हीरे से बना हुआ होगा और इसकी कीमत 11 करोड़ होगी. इस मास्क के  डिज़ाइनर हाईजैक लेवी ने कहा कि अट्ठारह कैरेट के सफेद सोने के मास्क को 36100 सफेद और काले हीरो से सजाया जाएगा. और खरीदार के अनुरोध पर टॉप रेटेड N-99 फिल्टर से सुसज्जित किया जाएगा. कंपनी के मालिक लेवी ने कहा कि खरीदार की  मांगे थी कि  यह मास्क दुनिया का सबसे महंगा  मास्क बने.  हालांकि उन्होंने खरीदार की पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि खरीदार अमेरिका में रहने वाला एक चीनी व्यापारी है. उन्होंने मास्क के कई टुकड़े भी दिखाए.  लेवी ने कहा, "पैसे से शायद सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता लेकिन पैसे से ये बहुत महंगा  कोरोना वायरस मास्क को खरीदा जा सकता है. इसे वो व्यक्ति पहनना चाहता है और घूमना चाहता है तो इससे वो खुश हो जाएगा.'