ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

यमुना नदी में पलटी नाव, 4 लोगों की मौत, 35 लापता

DESK: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है। बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में अचानक डूब गई। नाव के डूबने से चार लोगों की मौत ह

यमुना नदी में पलटी नाव, 4 लोगों की मौत, 35 लापता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 DESK: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है। बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में अचानक डूब गई। नाव के डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 35 लोग अभी भी लापता है। लापता सभी यात्रियों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए कई महिलाएं अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने से पतवार टूट जाने से नाव अनियंत्रित हो गयी और यमुना नदी में डूब गयी।


यमुना नदी में नाव के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गयी। यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते यमुना तट पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी है। गायब लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। अभी तक 4 शव पानी से निकाले गये हैं। बताया जाता है कि नाव पर 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन करीब चालीस लोग इस नाव पर सवार थे यही नहीं बाइक और कुछ सामान भी नाव पर लादी गयी थी। पानी के तेज बहाव के कारण नाव का पतवार टूट गया और नाव अनियंत्रित होकर नदी में समां गयी।


नाव पलटने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम, DIG, NDRF और SDRF की टीम को तत्काल घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि नाव पर करीब 35 लोग सवार थे जिनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर पानी से बाहर निकल गये हैं। जबकि 17 लोग अभी भी लापता है। वही 4 लोगों की लाश बरामद की गयी है। मृतकों में फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय फुलवा, मर्का निवासी दिनेश यादव का एक साल का बेटा किशन, फतेहपुर के 40 वर्षीया राजरानी व एक अन्य शामिल हैं। फिलहाल अन्य की तलाश जारी है।   


टैग्स