ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

थाईलैंड में 37 वर्षीय Duangduan Ketsaro ने एक ही मंडप में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी कर ली। परिवार की सहमति से हुई इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक विवाह ऐसा भी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: शादी के सीजन में आपने कई विवाह समारोह देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा विवाह देखा है, जिसमें एक ही मंडप में एक दुल्हन के साथ दो दूल्हे हों? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही अनोखी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।


दरअसल यह मामला Thailand का है। यहां 37 साल की डुआंगडुआन केत्सारो नाम की महिला ने एक समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी रचा ली। यह अनोखी शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। बताया जाता है कि डुआंगडुआन पहले सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी हैं। शादी का समारोह सादा और पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डुआंगडुआन की पहली मुलाकात रोमन नाम के एक रिटायर्ड ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी से पटाया में हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे रिश्ता गहरा हुआ और करीब पांच साल तक वे साथ रहे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मैकी नाम के युवक से हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। डुआंगडुआन का कहना है कि उन्होंने इस रिश्ते को कभी छिपाया नहीं और कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया। शादी से पहले तीनों ने अपने भविष्य और उम्मीदों को लेकर खुलकर बातचीत की।


महिला ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने अपने माता-पिता और बच्चों से भी सलाह ली। उनकी पहले की शादी से तीन बेटियां हैं और दो नाती-नातिन भी हैं। डुआंगडुआन ने बताया कि संगीत करियर में सफलता नहीं मिलने के बाद उन्हें आर्थिक और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए उन्होंने पटाया में काम शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात पहले रोमन और बाद में मैकी से हुई।


महिला के अनुसार समय के साथ दोनों पुरुष उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए और परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाने लगे। यही वजह रही कि उनके माता-पिता और बच्चों ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी। फिलहाल इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टैग्स