ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

WHO ने हकीकत का कराया एहसास, कोरोना वायरस अभी जाने वाला नहीं है

DELHI : दुनिया में कोरोना वायरस के फैलाव के बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी डब्ल्यूएचओ ने हकीकत का एहसास कराया है। डब्ल्यूएचओ ने साफ तौर पर कहा है कि कोरोना वायरस फिलहाल जाने वा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : दुनिया में कोरोना वायरस के फैलाव के बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी डब्ल्यूएचओ ने हकीकत का एहसास कराया है। डब्ल्यूएचओ ने साफ तौर पर कहा है कि कोरोना वायरस फिलहाल जाने वाला नहीं है लिहाजा हमें अपनी गलतियों को कम करना होगा। WHO ने कहा है कि कोरोना वायरस लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा इसलिए कोई गलती ना करें। 


डब्ल्यूएचओ की तरफ से दुनिया भर के लिए जारी की गई चेतावनी में साफ तौर पर कहा गया है कि यह वायरस हमारे साथ लंबे अरसे तक बना रहने वाला है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना की महामारी अभी शुरू हुई है और वहां आंकड़े अभी और बढ़ेंगे लेकिन जिन देशों में महामारी का असर कम हुआ है वहां कोई भी चूक इससे फिर से वापस ला सकती है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने साफ तौर पर कहा है कि हमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 


डब्ल्यूएचओ ने दुनिया के लिए जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक मौजूदा हालात से भी खराब वक्त हो सकते हैं। कोरोना का कहर कहां तक जाएगा इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उधर अमेरिका की तरफ से डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोके जाने के मामले में विश्व स्वास्थ संगठन के प्रमुख ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि हेल्थ इमरजेंसी की फंडिंग आगे नहीं रोकी जाएगी।

टैग्स