ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

आज WHC के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

DELHI: WHC के 46वें सत्र का आज से आगाज हो रहा है। 21 से 31 जुलाई तक चलने वाले यूनेस्कों के इस विश्व धरोहर समिति की मेजबानी पहली बार भारत कर रहा है। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरें

आज WHC के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: WHC के 46वें सत्र का आज से आगाज हो रहा है। 21 से 31 जुलाई तक चलने वाले यूनेस्कों के इस विश्व धरोहर समिति की मेजबानी पहली बार भारत कर रहा है। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर यूनेस्को के महानिदेशक आड्रे अजोले के अलावा 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।


रविवार से शुरू होकर 11 दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नए स्थलों को शामिल करने के प्रस्तावों, मौजूदा 124 विश्व धरोहर की संरक्षण रिपोर्ट की स्थिति, विश्व धरोहर निधि के इस्तेमाल और अंतरराष्ट्रीय सहायता समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। 


इसके साथ ही विश्व धरोहर युवा रेशेवरों का मंच और विश्व धरोहर स्थल प्रबंधकों का मंच भी आयोजित किया जा रहा है। वहीं इस दौरान विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी देश में वापस लाई गई कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित करेगी। करीब तीन सौ पचास से अधिक कलाकृतियां वापस लाई जा चुकी हैं। 


वहीं भारत के विश्व धरोहर स्थलों के लिए एआर और वीआर तकनीक का उपयोग कर एक भावपूर्ण अनुभव प्रदान किया जाएग। इसके साथ ही साथ भारत की सभ्यता और संस्कृति को रेखांकित करने के लिए ‘अतुल्य भारत’ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री डेढ सौ से अधिक देशों के करीब दो हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।