ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप

West Bengal में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में लापरवाही और पावर के दुरुपयोग के आरोप में Election Commission of India ने 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

पश्चिम बंगाल
SIR में लापरवाही का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: SIR में लापरवाही बरतने और पावर का दुरुपयोग करने वाले पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। इन सातों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को इन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा गया है। 


चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि वोटर लिस्ट से जुड़ा काम बहुत ही संवेदनशील काम है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। 


बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह कहा था कि एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की है, उनके नाम इस प्रकार हैं।  

सत्यजीत दास- संयुक्त BDO एवं AERO, 139-कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र

जॉयदीप कुंडू- FEO एवं AERO,139-कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र

देबाशीष विश्वास- संयुक्त BDO एवं AERO, 229-देबरा विधानसभा क्षेत्र



डॉ. सेफाउर रहमान- सहायक निदेशक, कृषि विभाग एवं AERO, 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र, जिला मुर्शिदाबाद

नीतीश दास- राजस्व अधिकारी, फरक्का एवं AERO, 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र

डालिया रे चौधरी- महिला विकास अधिकारी, मयनागुड़ी विकास खंड एवं AERO, 16-मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र

मुर्शिद आलम- सहायक कृषि निदेशक (ADA), सूती ब्लॉक एवं AERO, 57-सूती विधानसभा क्षेत्र




टैग्स