ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Weight Loss Medicine : मोटापे से मुक्ति के साथ-साथ अब डायबिटीज से भी मिलेगी राहत, भारत में आई वजन कम करने वाली दवा, जानिए डोज और कीमत

Weight Loss Medicine : ये दवा पहले ही पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हो चुकी है और लोग इससे फायदा भी ले रहे हैं, अब भारत के लोग भी इसका लाभ ले पाएंगे.

Weight Loss Medicine
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Weight Loss Medicine :  अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली एंड कंपनी ने गुरुवार को भारत में अपनी वजन कम करने वाली दवाई लॉन्च कर दी है. इसका नाम Mounjaro बताया जा रहा है. इसके इस्तेमाल से मोटापे और उससे जुडी टाइप 2 डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से लोगों को काफी राहत मिलेगी. इसका एक इंजेक्शन सप्ताह में एक बार लेना होगा.


दाम की बात करें तो इस दवाई की 5 मिलीग्राम डोज की कीमत होगी 4,375 रूपये, जबकि ढाई मिलीग्राम की कीमत 3,500  रूपये रखी गई है. बताते चलें कि भारत की केंद्रीय दवाई मानक नियंत्रण संघ ने जून 16, 2024 को ही इस दवाई के आयात और बिक्री की स्वीकृति दे दी थी. यही नहीं रिसर्च से भी दवाई के अच्छे परिणाम देखने को मिले.


बता दें कि इस रिसर्च में जिन लोगों ने भाग लिया था उन्होंने 72 सप्ताह में आहार और व्यायाम का सहारा लिया और साथ ही 5 मिलीग्राम का डोज उन्हें दिया गया. जिसके बाद उनका औसतन 21.8 किलोग्राम वजन कम हुआ. जबकि न्यूनतम डोज पर वजन में 15.4 किलोग्राम की कमी आई है.


अमेरिका, ब्रिटेन व अन्य यूरोपियन देशों में लोग इस दवाई का जमकर लाभ ले ही रहे थे, पर अब समय आ गया है कि भारत के लगभग 10 करोड़ डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी आने वाले समय में इसका फायदा मिले. हालाँकि विशेषज्ञों ने इस प्रकार की दवाइयों का उपयोग करने में सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों के देख-रेख या उनकी सलाह के बाद ही ऐसी दवाइयों का प्रयोग किया जाना चाहिए.