ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Weather Update: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक ठंड का यूटर्न! बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार समेत देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है। एक ओर जहां फरवरी में ही सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया, तो वहीं अब मार्च में बर्फीली हवाएं फिर से ठंड बढ़ा रही हैं।

Weather Update
दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक ठंड का यूटर्न!
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Weather Update: मार्च की शुरुआत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर में ताजा बर्फबारी और बारिश हुई है, जबकि राजस्थान में तापमान गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना जताई है।


दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में पारा गिरने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे मैदानी राज्यों में सर्दी का एहसास हो रहा है।


दिल्ली में मंगलवार से ही तेज हवाएं चल रही हैं। रात भर बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान कम हो गया है। पिछले करीब 15 दिनों से दिल्ली में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में बुधवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और दोपहर में धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़कर 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता