ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

वारिस पठान के बाद पर अमूल्या को मारने पर इनाम घोषित, पाक के समर्थन में नारेबाजी पर श्री राम सेना ने 10 लाख का इनाम रखा

BENGALURU : देश विरोधी बयान देने वाले वारिस पठान के बाद अब अमूल्या को मारने पर भी इनाम की घोषणा की गई है। एक दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ता ने अमूल्य की हत्या करन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BENGALURU : देश विरोधी बयान देने वाले वारिस पठान के बाद अब अमूल्या को मारने पर भी इनाम की घोषणा की गई है। एक दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना के कार्यकर्ता ने अमूल्य की हत्या करने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बेंगलुरु में गुरुवार की शाम आयोजित एक रैली के दौरान अमूल्य लियोना नाम की एक लड़की ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। 


अमूल्या की हत्या के लिए 10 लाख का इनाम घोषित करने वाले श्री राम सेना के कार्यकर्ता संजीव मारदी ने कहा है कि किसी भी सूरत में अमूल्या लियोन को जेल से बाहर नहीं आने देना चाहिए। अगर वह रिहा होती है तो हम उसकी हत्या कर देंगे। 


कर्नाटक सरकार अमूल्य प्रकरण को देश में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तौर पर देख रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अमूल्या का नक्सलियों से भी संबंध है। 


उधर अमूल्या के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अमूल्या लियोना के पिता का आरोप है कि उस उनके चिकमंगलूर स्थित घर पर अराजक तत्वों ने हमला किया है और तोड़फोड़ की है। अमूल्या के पिता जनता दल सेक्युलर यानी जेडीएस के नेता हैं।