ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वृंदावन में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत, मलबे में दबने से कई लोग घायल

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के वृंदावन से आ रही है जहां मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही मलबे के नीचे दबने से कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये

वृंदावन में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत, मलबे में दबने से कई लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के वृंदावन से आ रही है जहां मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही मलबे के नीचे दबने से कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना बांके बिहारी मंदिर के पास की है जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। बताया जाता है कि बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए बीते कई दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं और आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक मकान का छज्जा गिर गया और इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी।  


बताया जाता है कि बांके बिहारी मंदिर के पास जिस मकान का छज्जा गिरा है वो काफी जर्जर स्थिति में था। छज्जा के ऊपर बंदर खेल रहे थे तभी छज्जा नीचे गिर गया। उस वक्त कई श्रद्धालुओं मंदिर का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और हादसे में घायल लोगों के स्वस्थ होने की कामना की है।

टैग्स