ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वोटिंग से पहले दिल्ली में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या, प्रीति अहलावत को युवक ने मारी गोली

DELHI : दिल्ली में वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक युवक ने महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला सब

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक युवक ने महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रही थी इसी दौरान एक युवक ने उन पर फायरिंग की। प्रीति अहलावत पर कुल तीन गोलियां चलाई गईं जिनमें से दो उन्हें लगी। महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।


महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं। रात के वक्त वह अपनी ड्यूटी पूरी कर मेट्रो के जरिए रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। जहां से वह पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें गोली मार दी।


प्रीति पर गोलियां चलाने के बाद हमलावर वहां से निकल भागा। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची तो पता चला कि जिस महिला की हत्या हुई है वह सब इंस्पेक्टर है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई सुराग भी इकट्ठा किए हैं। पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

टैग्स