ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

विवाद में फंसी ‘यूपी में का बा’ की फेम सिंगर, पुलिस ने थमा दी नोटिस

DESK: ‘यूपी में का बा’ गाने से मशहुर हुई नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को मंगलवार की शाम को एक नोटिस थमा दिया हैं। इसके जरिए नेहा से सात सवाल

विवाद में फंसी ‘यूपी में का बा’ की फेम सिंगर, पुलिस ने थमा दी नोटिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
4 मिनट

DESK: ‘यूपी में का बा’ गाने से मशहुर हुई नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को मंगलवार की शाम को एक नोटिस थमा दिया हैं। इसके जरिए नेहा से सात सवालों का जबाव मांगा गया है। इस बात की जानकारी नेहा ने खुद ट्विट कर दी है। 


दरअसल, बिहार और यूपी सरकार पर सवाल उठा कर फेमस हुई सिंगर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इनको यूपी की पुलिस ने नोटिस दिया है। यह नोटिस उनके फेमस सोंग ‘यूपी में का बा2’ को लेकर दी गई है। पुलिस ने इनसे सात सवालों का जबाव मांगा है। (1)  क्या वीडियो में आप स्वयं हैं अथवा नहीं.  (2) यदि वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या यह वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore 'यूपी में का बा Season 2' शीर्षक से तथा ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ईमेल आईडी से अपलोड किया गया था या नहीं. (3) क्या Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं या नहीं. यदि हैं, तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं.  (4) वीडियो में प्रयुक्त किए गए गीत के शब्द क्या आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं अथवा नहीं. (5) यदि उक्त गीत आपके द्वारा स्वयं लिखा गया है तथा आप इसे प्रमाणित करती हैं अथवा नहीं.(6) यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाया गया अथवा नहीं. (7) उक्त गीत से उत्पन्न भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं अथवा नहीं.


बता दें कि, नेहा राठौर बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं। उनकी शादी यूपी में हुई है। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव  के समय गाई गई सोंग 'यूपी में का बा' से सुर्खियों में आई थी। नेहा सिंह अकसर अपने गानों को यूट्यूब और ट्विटर पर शेयर करती हैं। इन गानों के जरिए कभी वो बेरोजगारी तो कभी सरकार के ऊपर तंज करती नजर आती हैं। नेहा की गानों के जरिए कभी उनकी तारिफ होती है तो कभी वो ट्रोल भी होती हैं। वहीं यह मामला उनके हाल ही में गायी गई सोंग 'यूपी में का बा सीजन 2' से जुड़ा  है। नोटिस के जरिए नेहा पर अपने गीतों से समाज में घृणा  फैलाने का आरोप लगाया गया है.


यूपी पुलिस ने नेहा रठौर को नोटिस भेज कर सात सवालों की जबाव को मांगी है। साथ ही यह भी कहा कि अगर उनकी द्वारा दिया गया जबाव संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के द्वारा पुछी गई सात सवाल नेहा के गानों से जुड़ी हुई है। वहीं नेहा पर अपने गानें के जरिए समाज में घृणा  फैलाने का भी आरोप लगाया जा  रहा है।