ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

विस्तारा की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया

DESK: दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलने के बाद एयरलाइंस के अधिकारी और सुरक्षाबल एक्शन में आए और फ्लाइट संख्या यूके-611 क

विस्तारा की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलने के बाद एयरलाइंस के अधिकारी और सुरक्षाबल एक्शन में आए और फ्लाइट संख्या यूके-611 को देर रात श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट में उस वक्त 177 यात्री और सवार थे।


जानकारी के मुताबिक, विस्तारा की फ्लाइट ने दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान किसी शख्स ने कॉल कर विमान में बम होने की सूचना दी। धमकी भरे कॉल के बाद विमान कंपनी और एयरपोर्ट अथोरिटी एक्शन में आए और विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इसके बाद फ्लाइट को आइसोलेशन में भेज दिया गया। 


विस्तारा की फ्लाइट को सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसकी सघन जांच की गई। फर्जी कॉल के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो घंटे से अधिक समय के लिए उड़ानों को रोक दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने विमान की सघन जांच की हालांकि किसी तरह को विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल धमकी कहां से आई, इसका पता लगाया जा रहा है।