ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आतंकियों की हिट लिस्ट में विराट कोहली का नाम, पीएम मोदी सहित देश के बड़े नेता निशाने पर

DELHI : कश्मीर से जुड़े आतंकी संगठनों की हिट लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के अन्य बड़

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कश्मीर से जुड़े आतंकी संगठनों की हिट लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के अन्य बड़े नेताओं का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आतंकी संगठन ने एनआईए को खुद हिट लिस्ट के बारे में जानकारी दी है। 

दरअसल जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद कश्मीरी आतंकी संगठन बौखलाहट में है। इसी बौखलाहट में उनकी तरफ से भारत के बड़े चेहरों पर निशाने का एक हिट लिस्ट तैयार किया गया है। आतंकी संगठन लश्कर ने अपने ऊपर लगी पाबंदी के बाद खुद का नाम बदलकर ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा रखा है। इसी संगठन की तरफ से एनआईए को हिट लिस्ट भेजी गई है। एनआईए ऑफिस को भेजी गई लिस्ट में ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा हाई पावर कमेटी कोझिकोड केरल लिखा हुआ है। 

पीएम मोदी और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के अलावे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लालकृष्ण आडवाणी और संघ प्रमुख मोहन भागवत का नाम भी इस हिट लिस्ट में शामिल है।