ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत

वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी के चंदौली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल कीमतों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

बिहार न्यूज
पीएम मोदी पर कसा तंज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हजारों समर्थकों ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल बचत की अपील से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 


उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद पहुंचने पर आज विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ‎इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मुकेश सहनी का भव्य स्वागत किया। पूरे शहर में वीआईपी पार्टी के झंडे और नारों से माहौल राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

‎

‎कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और गरीब वर्ग की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वीआईपी पार्टी समाज के हर कमजोर वर्ग के अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी ताकत के बल पर आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होगा। ‎इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल और पेट्रोल की बचत को लेकर की गई अपील का भी विरोध जताया।  

‎

‎वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब लगातार सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और आम जनता महंगाई से परेशान है, तब केवल बचत की अपील करना जनता की समस्याओं का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में गाड़ियों का काफिला दौड़ रहा था। बाइक रैली में शामिल युवाओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है।

‎

‎मौजूद नेताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वीआईपी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।

बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत

बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत