ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

विकास दुबे की मां छोटे बेटे से बोली... कर दो सरेंडर नहीं तो पुलिस तुम्हारे पत्नी और बच्चों को मार डालेगी

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे की मां ने अपने छोटे बेटे से एक अपील की है.मां ने कहा है कि बेटा सरेंडर कर दो नहीं तो सबकुछ बर्बाद हो जाएगा. विकास की मां को डर है कि फरार चल रहे उनके छो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे की मां ने अपने छोटे बेटे से एक अपील की है.मां ने कहा है कि बेटा सरेंडर कर दो नहीं तो सबकुछ बर्बाद हो जाएगा. विकास की मां को डर है कि फरार चल रहे उनके छोटे बेटे दीप प्रकाश का भी पुलिस एनकाउंटर कर देगी.

मरने के बाद आने का कोई फायदा नहीं

विकास दुबे की मां सरला देवी ने एक वीडियो जारी कर यह बातें कही है. मां ने कहा कि जहां भी हो वही पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दो नहीं तो पुलिस तुम्हारी पत्नी और बच्चे को मार डालेगी. उसके बाद घर आने का कोई फायदा नहीं होगा. तुमने कुछ नहीं किया है. तुम डरो मत. पुलिस पूछताछ करने के बाद छोड़ देगी. 

विकास के भाई पर 20 हजार रुपए का पुलिस ने रखा इनाम

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस विकास के भाई को खोज रही है. विकास के भाई पर यूपी पुलिस ने इनाम की घोषणा कर दी है. फिलहाल विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश को 20 हजार रुपए का इनाम रखा है.दीप की गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन वह बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा है. जिसके कारण वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है. दीप प्रकाश पर लखनऊ में कृष्णानगर कोतवाली में जालसाजी समेत कई मामले दर्ज है. विकास के परिजन दीप के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा है.