ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने साले और भतीजे को किया रिहा, घर तक पहुंचाने गई STF की टीम

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद परिजनों और रिश्तेदारों का राहत मिली है. यूपी एसटीएफ की टीम ने विकास के साले ज्ञानेंद्र निगम और उसके बेटे आदर्श को छोड़ दिया है. दो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद परिजनों और रिश्तेदारों का राहत मिली है. यूपी एसटीएफ की टीम ने विकास के साले ज्ञानेंद्र निगम और उसके बेटे आदर्श को छोड़ दिया है. दोनों शहडोल जिले के बुढ़ार के रहने वाले हैं. 

पत्नी ने छोड़ने की लगाई थी गुहार

विकास दुबे के फरारी के बाद यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश के शहडोल से विकास के साले ज्ञानेंद्र निगम और भतीजे को हिरासत में लिया था. जिसके बाद पत्नी ने मध्य प्रदेश और यूपी सरकार से पति और बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी. विकास के साथ ज्ञानेंद्र निगम भी कई घटनाओं शामिल था. लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया और विकास से ज्ञानेंद्र निगम अलग हो गया था. ज्ञानेंद्र निगम की बहन से करीब 25 साल पहले विकास दुबे ने लव मैरिज की थी. परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे तो सास और ससुर पर पिस्टल तानकर ऋचा को लेकर भाग गया था. 

एनकाउंटर के बाद पत्नी और बेटे को भी छोड़ा

एनकाउंटर के बाद विकास की पत्नी ऋचा दुबे और छोटे बेटे को भी पुलिस ने छोड़ दिया था. कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया था कि ऋचा की कानपुर शूट आउट में कोई भूमिका नहीं मिली है. जिस समय विकास दुबे ने पुलिसकर्मी की हत्या की थी उस दौरान ऋचा मौजूद नहीं थी. लेकिन विकास के नौकर की भूमिका संदिग्ध हैं. 


टैग्स