ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

विकास दुबे का एनकाउंटर, हादसे के बाद हथियार छिनकर भागने की कर रहा था कोशिश

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से आ रही है. पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि हादसे के बाद विकास दुबे हथियार छिनकर भागने क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से आ रही है. पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि हादसे के बाद विकास दुबे हथियार छिनकर भागने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान ही एसटीएफ ने मार गिराया है. 

इसको भी पढ़ें: विकास दुबे का एनकाउंटर पहले से था तय, इसी अंदाज में मारे गए गैंगस्टर के कई गुर्गें

विकास दुबे की पलटी थी गाड़ी

विकास दुबे को लेकर जा रही यूपी एसटीएफ के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को पेशी के लिए लेकर जा रही थी इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ था. 

सड़क हादसे में विकास दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे के सिर में चोट लगी है. गाड़ी पलटने के बाद चारों तरफ से सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है. विकास को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था. उसकी पत्नी और बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  

पुलिस को देख चिल्लाया मैं हूं विकास दुबे

जब पुलिस ने उसको पकड़ा तो विकास दुबे ने चिल्लाया है कि मैं ही विकास दुबे हूं. वह बार-बार मध्य प्रदेश की पुलिस को बता रहा था कि मैं कोई आम अपराधी नहीं हूं. विकास को भी डर था कि कही पुलिस गोली न मार दे. इसलिए वह मीडिया के सामने खुद का परिचय दे रहा था. गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि  गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में पूजा करने के लिए गया हुआ था. इस दौरान ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है. विकास दुबे ने पूजा को लेकर बकायदा अपने नाम का पर्ची भी कटाया हुआ था. इस दौरान ही मंदिर के गार्ड ने विकास को पकड़ा. उसे बाद महाकाल पुलिस के हवाले उसको कर दिया गया. 

विकास के पास नहीं था कोई हथियार

बताया जा रहा है कि जिस समय विकास की गिरफ्तारी हुई उस समय उसके पास कोई सामान नहीं था. उसके पास कोई हथियार भी नहीं था. इसमें सबसे बड़ी लापरवाही यूपी पुलिस की सामने आई है. आखिर कैसे वह उज्जैन पहुंच पाया है. यूपी पुलिस क्या कर रही थी. बता दें कि विकास दुबे के बिकरू गांव पुलिस छापेमारी करने गई थी तो विकास ने अपने गुर्गों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे.



टैग्स