ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

भगोड़े विजय माल्य ने वित्त मंत्री से लगाई गुहार, किंगफिशर पर बकाया सभी पैसे लौटाने को तैयार

DESK : शराब कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर के बकाया उधारी रकम को पूरा लौटाने की बात दोहराई है. मंगलवार को विजय माल्या ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा कि कोरोना महामारी के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : शराब कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर के बकाया उधारी रकम को पूरा लौटाने की बात दोहराई है. मंगलवार को विजय माल्या ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा कि कोरोना महामारी के संकट में दिवालिया हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई 'शत प्रतिशत राशि चुकाने' की उनकी पेशकश पर विचार करें.

बता दें कि विजय माल्या 9 हजार करोड़ धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग केस में फरार हैं.  उनके प्रत्यर्पण का मामला ब्रिटेन की  कोर्ट में चल रहा है. इस बाबत माल्या ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. माल्या ने लिखा है कि 'मैंने किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा आंखों से उधार ली गई राशि का 100% भुगतान करने के लिए बार-बार प्रस्ताव दिया है. न तो बैंक धनराशि लेने के लिए तैयार है और न ही ईडी अपने अटैचमेंट जारी करने के लिए तैयार है, जो उन्होंने बैंकों की तरफ से दायर किए हैं'.

इसके साथ ही विजय माल्या ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से गुहार लगाई है. विजय माल्या ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री संकट के इस समय में मेरी बात जरूर सुनेंगीं इसके बाद ही विजय माल्या ने दूसरी ट्वीट कर कहा है कि 'भारत सरकार ने पूरे देश को बंद करके जो किया है वह अकल्पनीय था. हम इसका सम्मान करते हैं. मेरी सभी कंपनियों ने संचालन बंद कर दिया है. सभी निर्माण भी बंद है.'