ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

मंत्री ने एक्ट्रेस विद्या बालन को डिनर पर बुलाया, इनकार करने पर शूटिंग रोकी

BHOPAL: मध्य प्रदेश के वन मंत्री एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ रात में डिनर करना चाहते थे. लेकिन विद्या बालन ने इनकार कर दिया. जिसके बाद अगले ही दिन उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी

मंत्री ने एक्ट्रेस विद्या बालन को डिनर पर बुलाया, इनकार करने पर शूटिंग रोकी
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL:  मध्य प्रदेश के वन मंत्री एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ रात में डिनर करना चाहते थे. लेकिन विद्या बालन ने इनकार कर दिया. जिसके बाद अगले ही दिन उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई. विद्या फिल्म शेरनी की शूटिंग करने बालाघाट आई थी.

शाम को किए थे मुलाकात

फिल्म शेरनी की शूटिंग बालाघाट में करने के लिए 20 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक मंजूरी ली गई थी. इस दौरान ही वन मंत्री विजय शाह ने मिलने की इच्छा बताई. 8 नवंबर को  शाह भरवेली खदान के रेस्ट हाउस में रुके थे. शाम को वह विद्या बालन से मिलने पहुंचे. इसके बाद साथ में डिनर करने का ऑफर दिया. लेकिन विद्या पालन ने मना कर दिया. अगले ही दिन फिल्म की शूटिंग को साउथ डीएफओ ने रोक दिया. जब इसकी जानकारी मुख्य सचिव को हुई तो उन्होंने फिर से शूटिंग शुरू करने का निर्देश दिया. 


मंत्री ने दी सफाई

फजीहत होने के बाद वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि डिनर का इंतजाम जिला प्रशासन ने किया था. शूटिंग के दौरान जंगल में जनरेटर ले जा रहे थे. इसलिए रोका गया है. लेकिन यह सफाई किसी को हजम नहीं हो रही है.


कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज चौहान सरकार पर हमला बोला और कहा कि ‘’प्रदेश को शर्मशार करने वाले वनमंत्री को मंत्रिमंडल से सीएम बाहर करें. प्रदेश में फ़िल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देकर कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया था , वही, शिवराज सरकार के वनमंत्री विजय शाह मध्यप्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रहे है.’’