ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रेप करने वालों को अब 10 दिन के भीतर मिलेगी मौत की सजा, विधानसभा में आज विधेयक पेश करेंगी सीएम ममता बनर्जी

DESK: पश्चिम बंगाल में बढ़ती रेप और हत्या की घटनाओं ने ममता सरकार को सकते में डाल दिया है। कोलकाता कांड को लेकर सरकार की हो रही निंदा के बीच ममता सरकार ने दुष्कर्मियों के मन में खौ

रेप करने वालों को अब 10 दिन के भीतर मिलेगी मौत की सजा, विधानसभा में आज विधेयक पेश करेंगी सीएम ममता बनर्जी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में बढ़ती रेप और हत्या की घटनाओं ने ममता सरकार को सकते में डाल दिया है। कोलकाता कांड को लेकर सरकार की हो रही निंदा के बीच ममता सरकार ने दुष्कर्मियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए सख्त कानून बनाने जा रही है। अब इस कानून के लागू होने के बाद ऐसे अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को 10 दिन के भीतर सरकार फांसी की सजा दिलाएगी।


दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात ट्रैनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और ममता बनर्जी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। पूरे देश में पश्चिम बंगाल सरकार की हो रही निंदा के बाद ममता सरकार ने इसको लेकर ठोस पहल की है।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में एक संशोधन विधेयक पेश करेंगी। इस विधेयक में दुष्कर्म के दोषियो को 10 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। इस विधेयक का नाम अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून व संशोधन) बिल 2024 रखा गया है।


विपक्षी दल बीजेपी ने भी अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून व संशोधन) बिल 2024 को अपना समर्थन देने की बात कही है। मंगलवार को ही इस बील को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा कानून बनाए जाने के बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलनी आवश्यक है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इस कानून को पश्चिम बंगाल सरकार लागू कर देगी।