ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

महाराष्ट्र में गाय को मिला ‘राज्य माता’ का दर्जा, विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

DESK: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा दे दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक

महाराष्ट्र में गाय को मिला ‘राज्य माता’ का दर्जा, विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा दे दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शिंदे सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया। इस फैसले को बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।


दरअसल, सनातन धर्म में गाय को पहले से ही माता का दर्जा प्राप्त है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक गाय में देवी-देताओं का वास होता है। गाय के प्रति हो रहे क्रूर अपराध को देखते हुए महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों द्वारा गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग सरकार से की जा रही थी, जिसे मानते हुए सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है।


शिंदे सरकार के इस फैसले से हिंदू समुदाय और हिदू संगठन के लोगों में काफी खुशी है। सरकार के अनुसार वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में गाय की स्थिति, मानव आहार में देसी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद समेत अन्य जैविक कृषि प्रणाली में गाय के मूत्र और गोबर का इस्तेमाल महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में देसी गायों को अब ‘राज्यमाता गोमाता’ घोषित करने को मंजूरी दी जाती है।