ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की रोड एक्सीडेंट में मौत, दूल्हा भी गंभीर रूप से जख्मी

DESK : शादी के तीन दिनों बाद ही सड़क हादसे में नई दुल्हन की मौत हो जाने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें द

विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की रोड एक्सीडेंट में मौत, दूल्हा भी गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

DESK : शादी के तीन दिनों बाद ही सड़क हादसे में नई दुल्हन की मौत हो जाने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दुल्हन की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नजीबाबाद की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को बढ़ापुर निवासी पूजा की शादी किरतपुर के गांव मोचीपुरा में हुई थी.  तीन दिनों बाद उसकी विदाई हुई जिसके बाद वह अपने ससुराल मोचीपुरा जा रही थी कि नजीबाबाद में रायपुर रोड के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार को भीषण टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार दूल्हा और परिवार के 6 लोग भी घायल हो गए. 


दुल्हन की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हाय सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई लेकिन अभी तक एक्सीडेंट करने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली का कोई पता नहीं लग पाया है. घायलों के मुताबिक सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी. वो अपनी सही साइड पर थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.  ट्रैक्टर ट्रॉली वाला फरार हो गया.