ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Jagdeep Dhankhad on Paper Leak: ‘पेपर लीक करने की इंडस्ट्री बन गया है भारत’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

Jagdeep Dhankhad on Paper Leak: पूरे देश में आय़ोजित किए जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया है.

jagdeep dhankhad
जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jagdeep Dhankhad on Paper Leak: देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पेपर लीक एक तरह व्यापार बन गया है और इस पर रोक लगनी चाहिए। 


जगदीप धनखड़ ने कहा है कि 'अगर पेपर लीक होते हैं तो चयन की निष्पक्षता का कोई मतलब नहीं रह जाता। पेपर लीक होना एक इंडस्ट्री बन गई है एक तरह का व्यापार बन गया है। ये एक ऐसी बुराई है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए।


उपराष्ट्रपति ने कहा कि छात्र-छात्राएं महीनों तक तैयारी करते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होता है तो वह उनके लिए एक बड़ा झटका होता है, जो बेहद निराशाजनक है। उपराष्ट्रपति ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 की तारीफ की।


हालांकि, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मैं सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 के संबंध में सरकार की ओर से की गई पहल की सराहना करता हूं। छात्रों को अब दो डर का सामना करना पड़ रहा है। पहली है परीक्षा का डर और दूसरी पेपर लीक होने का डर।