ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

केरल में कल होगा वीडी सतीशन सरकार का शपथग्रहण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

केरल में यूडीएफ सरकार के मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन सोमवार को तिरुवनंतपुरम में शपथ लेंगे। समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बिहार न्यूज
भव्य होगा शपथग्रहण समारोह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

तिरुवनंतपुरम: केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यूडीएफ के मुख्यमंत्री पद के निर्वाचित उम्मीदवार वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।


नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस मौके पर तिरुवनंतपुरम पहुंच सकते हैं।


कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मंत्रियों की सूची रविवार शाम राज्यपाल को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की घोषणा सीधे तौर पर नहीं की जाती, बल्कि यह पार्टी की परंपरा के अनुसार तय प्रक्रिया के तहत होती है।


केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि यूडीएफ एक मजबूत और सक्षम टीम के साथ सरकार बनाएगी, जो केरल की जनता की उम्मीदों और चुनावी वादों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेगी और जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

टैग्स