ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा - देश ने विलक्षण प्रतिभा को खो दिया

DELHI : गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया हैं. पीएम मोद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि देश में ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अपनी एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है. वशिष्ठ नारायण सिंह को याद करते हुए पीएम मोदी ने विनम्र श्रद्धांजलि दी हैं.

सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन से बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर है. सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात भी की. 


उनके नाम पर खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

परिजनों से मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भरोसा दिया है. स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह के छोटे भाई अवधेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 'हमसे मिलकर आश्वासन दिया है कि वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार में खोला जाएगा. वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में होगा. वशिष्ठ नारायण सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने पटना से अधिकारी आरा जाएंगे.