ब्रेकिंग
पटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपचॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को बाहर ले गया नाबालिग... फिर किया गंदा काम, मासूम की हालत गंभीरतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरीपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपचॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को बाहर ले गया नाबालिग... फिर किया गंदा काम, मासूम की हालत गंभीरतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरी

ममेरे भाई को राखी नहीं बांध पाने से तनाव में थी विवाहिता, उठा लिया बड़ा कदम, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पूजा की शादी करीब साढ़े पांच साल पहले विकास चौहान से हुई थी। उसकी दो संतानें चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव और कुश हैं। दोनों मासूम बच्चे अपनी मां की मौत से पूरी तरह बेखबर थे और कमरे में रखे शव को लगातार एकटक निहार रहे थे।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किसी कारणवश ममेरे भाई को राखी नहीं बांध पाने के तनाव में विवाहिता ने अपनी जान दे दी। ससुराल वालों का यही कहना है। जबकि मायकेवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 


दरअसल चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में शनिवार सुबह 30 वर्षीय विवाहिता पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


कमरे में पंखे से लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पूजा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। इसके बाद घरवालों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। घटना के समय पूजा का पति विकास चौहान और ससुर घर पर मौजूद नहीं थे। दोनों किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में पूजा की सास सरोज देवी और ननद मौजूद थीं।


सास ने कहा- राखी नहीं बांध पाने से तनाव में थी पूजा

पूजा की सास सरोज देवी ने बताया कि पूजा अपने ममेरे भाई को राखी बांधने जाना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश वह वहां नहीं जा सकी। सास के मुताबिक, इसी बात को लेकर पूजा पिछले कुछ समय से तनाव में थी। उनका दावा है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद सास के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।


मां की मौत से बेखबर शव को निहारते रहे जुड़वा बच्चे

पूजा की शादी करीब साढ़े पांच साल पहले विकास चौहान के साथ हुई थी। उसके चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव और कुश हैं। मां की मौत से अनजान दोनों मासूम काफी देर तक कमरे में रखे शव को एकटक देखते रहे। बच्चों का यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।


मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद सैदपुर क्षेत्र के तीलौना कला, चिलौना स्थित मायके से पूजा की मां चंद्रकला देवी, पिता दिनेश चौहान और भाई प्रिंस चौहान अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने आत्महत्या की बात को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि पूजा की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मायकेवालों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूजा की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




टैग्स