ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Vande Bharat Train: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस महीने से शुरू, जानिए रुट और किराए के बारे में सब कुछ...

Vande Bharat Train: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर महीने से शुरू होगी। 16 कोच, 1128 यात्रियों की क्षमता, 180 किमी/घंटा गति, कवच सिस्टम, टच-फ्री टॉयलेट जैसी कई सुविधाएं...

Vande Bharat Train
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेन अपनी रफ्तार और आरामदायक सेवाओं के लिए पहले ही यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। अब रेलवे ने लंबी दूरी के सफर को और बेहतर बनाने के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च करने की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 अगस्त को गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह ट्रेन सितंबर 2025 में पटरियों पर दौड़ेगी। हालांकि, इसका रूट अभी अंतिम नहीं हुआ है और रेलवे बोर्ड जल्द ही इस पर फैसला लेगा। संभावित रूट्स में नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-श्रीनगर शामिल हैं।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें 11 AC 3-टियर, 4 AC 2-टियर और 1 AC फर्स्ट क्लास कोच शामिल हैं जो कुल 1128 यात्रियों को ले जा सकेंगे। ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी/घंटा होगी जो लंबी दूरी की यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगी। उदाहरण के लिए नई दिल्ली-हावड़ा (1449 किमी) का सफर 15 घंटे से कम में पूरा हो सकता है। ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने मिलकर बनाया है, जिसमें ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील और क्रैश-प्रूफ डिज़ाइन का उपयोग किया गया है।


इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएंगी। इसमें सेंसर-आधारित इंटरकनेक्टिंग दरवाजे, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट के साथ रीडिंग लाइट और आपातकालीन टॉक-बैक यूनिट शामिल हैं। फर्स्ट AC कोच में गर्म पानी के साथ शावर और फ्लाइट-स्टाइल अटेंडेंट बटन होंगे। ट्रेन में कवच (एंटी-कोलिजन सिस्टम), क्रैश बफर और एंटी-क्लाइम्बिंग टेक्नोलॉजी जैसे सुरक्षा फीचर्स हैं जो इसे राजधानी एक्सप्रेस से अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाते हैं।


पहले प्रोटोटाइप का निर्माण दिसंबर 2024 में पूरा हुआ और जनवरी 2025 में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 540 किमी के सफल ट्रायल के बाद इसे सितंबर 2025 में लॉन्च करने की तैयारी है। रेलवे ने 2025-26 में 10 और स्लीपर ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है, जिनमें से 9 दिसंबर 2025 तक तैयार होंगी। किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा, नई दिल्ली-हावड़ा के लिए AC 3-टियर का किराया लगभग 3000 रुपये और AC फर्स्ट क्लास का 5100 रुपये हो सकता है। यह ट्रेन मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा का एक किफायती और आरामदायक विकल्प होगी।