ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

वैक्सीनेशन के नियमों में बदलाव: 18+ के लिए ONLINE अपॉइंटमेंट जरूरी नहीं, अब वैक्सीन सेंटर पर ही होगा रजिस्ट्रेशन

DESK: वैक्सीनेशन के नियमों में सरकार ने बदलाव किया है। इस बदलाव से 18 प्लस एज ग्रुप के लोगों को राहत मिलेगी। 18 से 44 साल उम्र वालों को अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता

वैक्सीनेशन के नियमों में बदलाव: 18+ के लिए ONLINE अपॉइंटमेंट जरूरी नहीं, अब वैक्सीन सेंटर पर ही होगा रजिस्ट्रेशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वैक्सीनेशन के नियमों में सरकार ने बदलाव किया है। इस बदलाव से 18 प्लस एज ग्रुप के लोगों को राहत मिलेगी।  18 से 44 साल उम्र वालों को अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है।


सरकार ने जो नए नियम बनाए हैं उसके मुताबिक ये लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर ही दी जाएगी। 


ऐसे में किसी भी सरकारी सेंटर पर जाकर सीधे अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को नोटिफिकेशन भेजा है और ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने को कहा है लेकिन अब यह राज्य सरकार पर है कि वे अपने राज्य में यह सुविधा शुरू करते हैं या नहीं। 


कई राज्यों से वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किए जाने के बाद भी लोग वैक्सीनेशन सेंटर नहीं पहुंच रहे थे जिसके कारण वैक्सीन की बर्बादी हो रही थी। इसे लेकर मिले रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। 


वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने में लोगों को समस्या भी हो रही थी।