ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

उत्तराखंड में भारी बारिश से 34 की मौत, 5 लापता, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू जारी

DESK: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचायी है। इस भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कई सड़के, रेलवे ट्रैक और पुल और पुलिया पानी की त

उत्तराखंड में भारी बारिश से 34 की मौत, 5 लापता, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचायी है। इस भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कई सड़के, रेलवे ट्रैक और पुल और पुलिया पानी की तेज बहाव में बह गयी है। बादल फटने से अचानक स्थिति भयावह हो गयी है। अब तक 34 लोगों की मौंते हो गयी है। जबकि 5 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। 


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। वही घर गंवाने वालों को एक लाख 90 हजार रुपये देने की बात कही।


 उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को देखते हुए एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गयी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई मकान जमींदोज हो गए हैं। नैनीताल का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। यहां तक आने वाली तीनों सड़कें भूस्खलन के चलते ब्लॉक हो गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में काठगोदाम रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी बह गई है।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं, उनकी सुरक्षा के सभी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चारधाम यात्रियों से अपील की कि वे जहां हैं, वहीं रुक जाएं और मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू करें। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के DGP अशोक कुमार भी मौजूद थे। हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम ने भारी बारिश से हुए नुकसान का  आकलन किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।  

टैग्स