ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा: डंपर ने मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत आधा दर्जन घायल

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया। डंपर ने टाटा मैजिक जोरदार टक्कर मारी जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही आधा दर्जन लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हो ग

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा: डंपर ने मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत आधा दर्जन घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया। डंपर ने टाटा मैजिक जोरदार टक्कर मारी जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही आधा दर्जन लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मैजिक और डंबर के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी की मैजिक के परखच्चे उड़ गये।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन स्थित सलेमपुर के पास मैजिक को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया और उसकी चपेट में कई लोग आ गये। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। छह लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दुख जताया और खुद घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार किये जाने का निर्देश दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया है। वहीं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

टैग्स