ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, तीन की मौत; कई लापता

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत, सात घायल और नौ लापता हैं।

Uttarakhand News
उत्तराखंड में बड़ा हादसा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरा एक 31-सीटर टेंपो ट्रैवलर स्टेट बैंक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर हाईवे से खाई में गिरते हुए सीधा अलकनंदा नदी में जा समाया।


हादसे की सूचना मिलते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान तेज़ी से शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत और बचाव कार्य करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा है। 


हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, नौ यात्री अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सघन खोज अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था और संभवतः अनियंत्रित होकर यह हादसा हुआ। दुर्घटना के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे।


 कुछ यात्री वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा घोलतीर इलाके में हुआ है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता