ब्रेकिंग
Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा

उत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

इससे पहले सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड यूक्रेन की आलिया नासिरोवा के नाम दर्ज था, उनते बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर थी जबकि रेणु की 271.50 सेंटीमीटर (आठ फीट 10 इंच ) दर्ज की गई है।

उत्तराखंड न्यूज
रेणु ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

हल्द्वानी (उत्तराखंड): आमतौर पर लंबे बाल महिलाओं की सुंदरता का प्रतीक माने जाते हैं, लेकिन उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की रेणु धरियाल के लिए यही लंबे बाल उनकी पहचान, जुनून और विश्व रिकॉर्ड का कारण बन गए हैं। 271.50 सेंटीमीटर (8 फीट 10 इंच) लंबे बालों के साथ रेणु ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली जीवित महिला के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।


मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली रेणु धरियाल वर्तमान में हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र में रहती हैं। बचपन से ही लंबे बाल रखने की उनकी इच्छा थी, जो समय के साथ उनके जुनून में बदल गई। उन्होंने वर्ष 2015 में अपने बाल बढ़ाने शुरू किए और लगातार उनकी देखभाल करती रहीं।


करीब 11 वर्षों की मेहनत, धैर्य और समर्पण का परिणाम यह रहा कि आज उनके बाल दुनिया में सबसे लंबे बालों के रूप में दर्ज हैं। अप्रैल 2026 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम हल्द्वानी पहुंची और उनके बालों की विधिवत जांच और माप की। माप के दौरान उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर दर्ज की गई, जिसके साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड यूक्रेन की आलिया नासिरोवा के नाम था, जिनके बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर थी।


35 वर्षीय रेणु धरियाल बताती हैं कि इतने लंबे बालों की देखभाल करना आसान नहीं है। बालों को जमीन से दूर रखने के लिए उन्हें विशेष तरीके से चोटी बनानी पड़ती है। बाल धोने, सुखाने और सुलझाने में कई घंटे लग जाते हैं। रोजमर्रा के कामों में भी उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है, लेकिन उन्होंने कभी अपने लंबे बालों को बोझ नहीं माना।


रेणु का कहना है कि लंबे बालों को बनाए रखने के लिए धैर्य और नियमित देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है। उनके लिए ये बाल केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हैं, जहां लंबे बालों को हमेशा से सुंदरता और नारीत्व का प्रतीक माना जाता रहा है।


रेणु धरियाल एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने हेयर केयर रूटीन, लंबे बालों की देखभाल के अनुभव और ब्यूटी टिप्स लोगों के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

टैग्स