ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भयानक एक्सीडेंट : सुबह-सुबह 11 लोगों की मौत, खाई में बस गिरने से हुआ हादसा

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से

भयानक एक्सीडेंट : सुबह-सुबह 11 लोगों की मौत, खाई में बस गिरने से हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है.


यह हादसा उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर के पास बुल्हाड़ बायला रोड पर हुई. बताया जा रहा है कि बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है. चकराता के एसडीएम ने बताया है कि हादसे के बाद पुलिस और SDRF की टीमें रवाना हो गई हैं. फिलहाल रेस्क्यू का काम आसपास के ग्रामीण चला रहे हैं.


पुलिस ने बताया कि हादसे के पीछे ओवरलोडिंग एक वजह हो सकती है. बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे. कहा जा रहा है कि जिस रूट से ये बस निकल रही थी, वहां ज्यादा बस नहीं हैं, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बस में सवार थे.