ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अचानक बदला अमेरिका का रुख, ट्विटर पर व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को किया अनफॉलो

DESK : कोरोना संकट के बीच भारत सरकार के ट्विटर हैंडल को लेकर अमेरिका का बदला रुख सामने आया है. भारत द्वारा मदद किए जाने के बीच अब अमेरिका के व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी,

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के बीच भारत सरकार के ट्विटर हैंडल को लेकर अमेरिका का बदला रुख सामने आया है. भारत द्वारा मदद किए जाने के बीच अब अमेरिका के व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी, पीएमओ समेत भारत के 5 ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है. 

बता दें कि अमेरिका अन्य किसी देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता है. लेकिन भारत की ओर से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने का फैसला लेने के बाद 10 अप्रैल को व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल से भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो किया था.

लेकिन अब एक बार फिर से  पीएम नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद से एक बार फिर अमेरिका का रुख साफ हो गया है. इसके बाद  फिर से व्हाइट हाउस सिर्फ अमेरिकी प्रशासन, डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े ट्विटर हैंडल समेत 13 ट्विटर हैंडल को फॉलो कर रहा है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से कई अटकलें लगाई जा रही है.

टैग्स