ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

उड़ते प्लेन में पैसेंजर को आया हार्ट अटैक,जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

JAIPUR: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लखनऊ से शाहजाह जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इसकी वजह यह थी कि उड़ते प्

उड़ते प्लेन में पैसेंजर को आया हार्ट अटैक,जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAIPUR: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लखनऊ से शाहजाह जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इसकी वजह यह थी कि उड़ते प्लेन में अचानक एक युवक को हार्ट अटैक आ गया था। जिसके कारण फ्लाइट के अंदर अफरा-तफरी मच गयी। 


इंडिगो फ्लाइट के क्रू मेंबर ने तत्काल इसकी सूचना जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी। जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों को इस बात की जैसी ही जानकारी हुई उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दे दी। जिसके बाद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की विमान की आपात लैंडिंग कराई गयी। 


बता दें कि इंडिगो की विमान संख्या 6E-1423 लखनऊ से शाहजाह के लिए रविवार की रात 9 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करने के कुछ देर बार एक पैसेंजर को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गयी। जिसके बाद पैसेंजर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जिसके बाद अन्य यात्रियों को लेकर विमान शारजाह के लिए रवाना हुई। 


टैग्स