ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

UPSC 2023 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव बनें टॉपर

DELHI : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में पूरे देश में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। जबकि अनिमेष प्रधान सेकेंड और

UPSC 2023 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव बनें टॉपर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में पूरे देश में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। जबकि अनिमेष प्रधान सेकेंड और दोनुरु अनन्या रेड्डी थर्ड टॉपर बनी हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 में टॉप टेन में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों में आदित्य श्रीवास्तव फर्स्ट टॉपर, अनिमेष प्रधान सेकेंड टॉपर,  दोनुरु अनन्या रेड्डी थर्ड टॉपर, फोर्थ टॉपर- पीके सिद्धार्थरामकुमार, पांचवें स्थान पर रुहानी, छठे स्थान पर सृष्टि डबास, सातवें पायदान पर अनमोल राठौर, आठवें स्थान पर आशीष कुमार, नौवे स्थान पर नौशीन और एश्वर्यम प्रजापति ने 10वां स्थान प्राप्त किया है।


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 के फाइनल परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत कुल 1143 पदों के लिए 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। सफल अभ्यर्थियों में 347 जनरल, 115 ईडब्लूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है। सफल अभ्यर्थियों का फाइनल मार्क्स रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन बाद जारी होगा।