ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर पिछड़ी.. कांग्रेस, आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त

DESK : देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही बीजेपी ने सभी जगह जीत दर्ज की है, लेकिन चार राज्यों

उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर पिछड़ी.. कांग्रेस, आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही बीजेपी ने सभी जगह जीत दर्ज की है, लेकिन चार राज्यों में उपचुनाव में फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।


चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है यहां से आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान आगे चल रहे हैं।


वहीं आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर में फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल अब पीछे हो गई हैं। वहीं बालीगंज में बाबुल आगे चल रहे हैं जबकि केया घोष पीछे चल रही हैं।


बताते चलें कि आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। 

टैग्स